बिहार

MADHUBANI:- जयनगर में रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के 2 कर्मी से 8 लाख की लूट, दोनों दरभंगा निवासी

मधुबनी- 14 मार्च। जिला के भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस के शिथिलता के कारण अपराधियों का मनोबल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जयनगर थाना क्षेत्र से महज 500 मीटर दूरी पर स्थित शिवम् सिनेमा के नजदीक हथियार से लैस दो अज्ञात नकाब पोश हमलावरों ने रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज में कार्यरत दो कर्मियों के साथ छीना झपटी करते हुए पर गोली चलाते हुए  रुपया भरा बैग लेकर फरार हो गया। गोली बारी की घटना से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल युवक की पहचान दरभंगा लालबाग निवासी 50 वर्षीय मो वशीम सदर एवं 40 वर्षीय मो इरफान बताया जा रहा है। हालांकि घटना से घायल मो इरफान का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों के सुचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को एक जिन्दा कारतूस एवं तीन खोका बरामद मिला है। घटना से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। जांच में पुलिस जुट गई हैं।

जानकारी के अनुसार मो वशीम सदर एवं मो इरफान दोनों रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विस कंपनी में कार्यरत हैं और रोज की तरह आज जयनगर के विभिन्न प्राईवेट सेक्टरों से पैसा वसूल कर दोनों व्यक्ति जयनगर एसबीआई शाखा में राशि जमा करने जा रहा था। उसी क्रम में हथियार से लैस नकाबपोश दो अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर रुपये भरा बैग छिनने की कोशिश की। काफी समय तक अपराधियों एवं दोनों व्यक्तियों के बीच नोकझोंक चला एवं अपराधियों के द्वारा चलाए गोली से मो इरफान के सर को छू कर गोली निकल गया। जबकि अपराधियों ने मो वशीम सदर को पिस्तौल के बट से सर पर मार कर जख्मी कर लगभग 8 लाख रुपये भरा बैग लूट कर फरार हो गया। इसी नोकझोंक में मो इरफान अपने पास रुपये भरा बैग को लूटने से बचा लिया। 

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button