
बिहार
MADHUBANI:- जमीनी विवाद में बच्ची जख्मी
मधुबनी- 06 मई। राजनगर थाना क्षेत्र के चिचड़ी गांव में सरकारी जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट की घटना में रमेश मंडल की 14 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी जख्मी हो गयी। जख्मी लड़की को परिजन ने सथानीय पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी लड़की के पिता रमेष मंडल ने गांव के ही विनोद मंडल के पुत्र गुड्डू मंडल,पवन मंडल एवं राजेश मंडल के पुत्र अविनाश मंडल पर मारपीट का आरोप लगाते हुए बताया है कि मेरी बच्ची को ईट पत्थर से पीटपीट कर गंभीर तौर पर जख्मी कर दिया। उन्होने बताया कि पुलिस को सुचना दी गयी है। खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नही हुई थी।



