
MADHUBANI:- छड़ से लदा ट्रक बड़ा हादसा से बचा, चालक भी सुरक्षित
मधुबनी- 04 फरवरी। कलुआही थाना क्षेत्र अंतर्गत कलुआही से खजौली जाने वाली सड़क करमौली गांव में कोशी नदी पुलिया पर फिर एक बार बरी हादसा होने से बाल बाल बचा। आज सुबह लगभग छह बजे पटना से भटचौरा जा रही ट्रक बीआर 06GA1069 पुलिया में जा टकराया। गाड़ी पटना से किसी हार्डवेयर दुकान के लिए भवन निर्माण सामाग्री छड़ लेकर जा रहा था। स्थानीय ग्रामीण राजेश मिश्र उर्फ छोटू,विकाश मिश्र,भास्कर झा,चंदन झा,धनेस्वर मिश्र,भगवान जी झा,रौनक झा सहित घटना की बात सुनते ही घटना स्थल पर पहुंचे। तथा ड्राइवर को सुरक्षित निकाले। बतादें कि उक्त पुला कई वर्षो से जर्जर स्थिति मे है। कोशी विभाग द्वारा जहा भी पुल निर्माण किया गया है संकीर्ण होने के साथ साथ ठेढ़ी होने के कारण खतरनाक ही साबित हो रहा है। जिसका रेलिंग बराबर टूटा ही रहता है। लगातार उक्त पुलिया से कई लोगो की मृत्यु भी हो चुकी है। लगातार घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा विभाग पर दवाब बनाने के उपरांत कुछ दिन पूर्व रेलिंग भी बनवाया गया था परंतु घटिया निर्माण के वजह से छह माह में ही पुनः रेलिंग टूट गया और आए दिन उक्त जगह पर घटना घटती रहती है। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।



