
बिहार
MADHUBANI:- चर्चित समाजवादी जेपी सेनानी कामेश्वर कामती नही रहे
मधुबनी- 11 फरवरी। सामाजिक न्याय के मजबूत आधार स्तंभ जेपी सेनानी समाजवादी नेता झंझारपुर के सीमरा निवासी कामेश्वर कामती का पटना एम्स में निधन हो गया है। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जेपी सेनानी हनुमान प्रसाद राउत ने कहा कि लोकतंत्र की सुरक्षा करने वाले एक और साथी हो खो दिया है। जिसकी भरपाई में एक अरसा लग जाएगा। उन्होने कहा कि कामेश्वर कामती ने जेपी आन्दोलन में अहम भुमिका निभाई थी। इधर कामेश्वर कामती के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में विधायक भारत भूषण मंडल,विधायक समीर कुमार महासेठ,पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव,पुर्व डॉ. फैयाज अहमद,जेपी सेनानी विजयनाथ मिश्र,जेपी सेनानी जहीर परसौनवी,पूर्व विधायक उमाकांत यादव,सीताराम यादव, राम सुदिष्ठ यादव आदि शामिल है।



