
MADHUBANI:- घरेलू विवाद में हसनैन ने कर दी अपनी पत्नी की चाकू से हत्या, ससूर ने दर्ज करायी FIR
मधुबनी- 02 अगस्त। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के चम्मा टोल में घरेलू विवाद को लेकर पत्नी की हत्या चाकू से गोदकर की गयी। हत्या के बाद पति हत्या में प्रयुक्त चाकू लेकर फरार हो गया। मृतका के पिता ने इस संबंध में दामाद मो. हसनैन को आरोपित करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार चम्मा टोल के निवासी मास्टर साहब अपनी पुत्री दिलशाद उर्फ नाजो बेगम की शादी गांव के ही मो. हसनैन से की। शादी के बाद उसे चार पुत्री व दो पुत्र हुए। इधर, गत छह माह से दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर कोई न कोई बात को लेकर विवाद हो रहा था। गत बुधवार के दिन भी आरोपी के द्वारा पत्नी के साथ विवाद हुआ। जिसके गुस्से से आरोपी दिनभर घर से गायब रहा। शाम में घर आने पर पत्नी से माफी मांगकर भोजन कर सोने के लिए दोनों पति-पत्नी चले गए। इस दौरान घर के अंदर फिर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जहां आरोपी ने पहले तो रुमाल से पत्नी की हत्या का प्रयास किया, लेकिन, महिला पति से छुड़ाकर भागने लगी। इसी दौरान आरोपी ने महिला को पकड़ कर चाकू से गोद दिया। मृतका के स्वजन ने बताया कि, हत्या निर्ममतापूर्वक की गई है।




