
MADHUBANI:- खुटौना में फर्जी नर्सिंग होम पर छापा, संचालक फरार
मधुबनी-19 मई। जिले में विभिन्न जगहों पर अवैध नर्सिंग होम का धड़ल्ले से संचालन हो रहा है। जिला मुख्यालय का शहर हो या फिर प्रखंड क्षेत्र का ग्रामीण क्षेत्र सभी जगहों पर नर्सिंग होम का कारोबार कुकुरमुत्ता की तरह फैल गया है। गुरुवार को खुटौंना प्रखंड में संचालित 30 नर्सिंग होम,लैब,एक्स-रे,अल्ट्रासाउंड सेंटर जांच घर एवं अन्य क्लीनिक में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापारी किया। जांच के क्रम में अधिकतर संचालक अपना बोर्ड हटाकर वहां से चलते बने।
वहीं कई संस्थानों पर टीम को काफी मशक्कत करना पड़ा। जांच दल में चिकित्सक शंभू प्रसाद सिंह,जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ उमेश कुमार राय,प्रशासनिक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंधराठाढ़ी,डॉ कुणाल कौशल विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी सदर अस्पताल, प्रयोगशाला प्रवैधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर के मो. इस्माहतुल्लाह उर्फ गुलाब शामिल थे।
क्या कहते हैं सीएस—
सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने बताया अवैध नर्सिंग होम कारोबार में शामिल संचालकों पर शिकंजा कसा जाएगा। शिकायत मिलने पर अवैध नर्सिंग होम को सील कर संचालक पर प्राथमिकी दर्ज भी की गई है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए हर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



