
MADHUBANI:- खाद के लिए किसानों में हाहाकार,विरोध प्रदर्शन
मधुबनी/बिहार-07 दिसंबर। सायनिक उर्वरक सरकारी तय दर पर विगत दो माह से उपलब्ध नही होने से किसानों ने रहिका प्रखंड मुख्यालय के समीप प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर किया है। किसानों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में करीब दो दर्जन अनुज्ञप्ति प्राप्त रसायनिक उर्वरक की दूकान है। रहिका प्रखंड मुख्यालय से सटे हुए बिस्कोमान का खाद स्टोर है। परंतू पिछले एक पखवाड़े से किसान रबी सीजन में गेहूं सहित अन्य फसल की खेती के खाद की क्रय करने के लिए भाग दौड़ कर रहे हैं।
परंतू मधुबनी बाजार से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खुले मार्केट का खाद कालाबाजारी कर डेढ़ से दोगुना दाम में बिक्री हो रहा है। किसान कृषि पदाधिकारी को उन्नत खेती के लिए खाद उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। परंतू लाइसेंसी खाद के स्टोर से उर्वरक गायब हो गया है।
किसानों का कहना है कि पिछले धान की खेती के समय भी यूरिया नही मिल रहा था।
रहिका प्रखंड क्षेत्र के सोनमनी गांव के अवध मुखिया,मिठौली के राजदेव पासवान,सुरेश पासवान सहित दर्जनों किसानों ने थकहार कर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बीएओ विश्वनाथ प्रसाद ने बताया कि मधुबनी बाजार में एक दूकानदार को रैक प्वाइंट से खाद मिला है।किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह में किसानों को खाद भरपूर उपलब्ध हो सकेगा।



