
MADHUBANI:- खादी ग्रामोद्योग में कुटीर उद्योग का आगाज़,लंबे समय के बाद तेल व मसाले की बिक्री शुरू
मधुबनी-01 जनवरी। जिले में रोजगार व खादी के लिए प्रसिद्ध रहे खादी ग्रामोद्योग संघ में एक बार फिर से हलचल तेज हो गयी है। नये साल के शुभारंभ के साथ ही परिसर विभिन्न मशीनों के आवाज से गूंज उठा। सुबह से ही कार्यकर्ताओं ने लघु व कुटीर उद्योग के मशीन का संचालन अपने जिम्मे में थाम लिया और दोपहर तक काफी मात्रा में सामानों को तैयार कर बाजार में उतार दिया। यहां पर कुछ दिनों से मशीन संचालन का ट्रायल किया जा रहा था और शनिवार को अंततः इसमें सफलता प्राप्त हुई। और सभी मसाले और सरसो तेल को बाजार में लाया गया।
मौके पर जिला मंत्री सरला देवी ने कहा कि यह एक शुरूआत है। यहां की खादी विश्व में प्रसिद्ध रहा है। इस प्रसिद्धि को फिर से हासिल किया जायेगा। इसीतरह से यहां पर लगे लघु व कुटीर उद्योग भी अपनी गुणवत्ता के लिए मशहूर रहा है। यह फिर से स्थापित होगा। इस राह में आयी सभी अड़चन को खत्म किया जायेगा। अच्छे लोगों के साथ समन्वय बनाकर सभी अड़चन को खत्म किया जायेगा। मौके पर अध्यक्ष विजय यादव,श्रीनारायण झा,दीवानाथ झा सहित भारी सख्या में कार्यकर्ता और ग्राहक भी उपस्थित थे।



