
MADHUBANI:- ककरौल दक्षिणी पंचायत में कूड़ादाल वितरण कार्यक्रम में बोलीं BPRO दिपिका झा, कहा- पंचायत को स्वच्छ बनाने के लिए कूड़ेदान का उपयोग करें
मधुबनी- 20 जुलाई। रहिका प्रखंड क्षेत्र के ककरौल दक्षिणी पंचायत में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज-2 के तहत ठोस एवं तरल अपषिष्ठ प्रबंधन की शुरूआत एवं कूड़ादाल वितरण समारोह मुखिया मो. सनाउल्लाह के अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

मौके प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दिपिका झा ने समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान का फेज-2 के तहत ककरौल दक्षिणी पंचायत को स्वच्छ बनाने के लिए चयन किया गया है। पंचायत के सभी परिवारों को दो-दो डस्टबीन दिया जा रहा है। सभी लोगों से पंचायत को स्वच्छ बनाने के लिए कूड़ेदान का उपयोग करने की अपील किया। इस अवसर पर प्रखंड कोडिनेटर राजीव रंजन,पंचायत सचिव इमरोज हसन, लेखापाल अषोक कुमार,कनीय अभियंता प्रवीण कुमार,पंचासत समिति रामवृक्ष पासवान,श्रवन कुमार,मुखिया अनील चोधरी,मुखिया सज्जाद अंसारी सहित ककरौल दक्षिणी पंचायत के सभी वार्ड सदस्य मौजुद थे।



