
MADHUBANI:- ककरौल दक्षिणी पंचायत का हर क्षेत्र होगा विकसित, ग्रामसभा में बनी विकास की रूपरेख
मधुबनी-18 फरवरी। रहिका प्रखंड क्षेत्र के ककरौल दक्षिणी पंचायत में प्राथमिक मकतब परिसर में सबकी योजना सबका विकास के तहत शुक्रवार को समग्र समावेशी एवं सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजना के लिए ग्रामसभा का आयोजन मुखिया मो सनाउल्लाह के अध्यक्षता में हुआ। पंचायत के आम जनता ने सर्वसम्मति से विकसित योजनाओं का प्रस्ताव पारित किया।
ग्रामसभा में सात निश्चय,पारिवारिक लाभ,कन्या विवाह,कबीर अंत्येष्ठि,खाद्य सुरक्षा व सामाजिक सुरक्षा कोषांग के लंबित मामलों के अलावा आवास, मनरेगा,15 वीं वित्त आयोग, षष्ठम राज्य वित्त आयोग सहित दर्जनों योजनाओं पर अंतिम सहमति दी गई। वहीं जल जीवन हरियाली अभियान के तहत पुराने जीर्ण शीर्ण पड़े कुओं का जीर्णोद्धार कराने,अधिक से अधिक पौधारोपण कराने,कब्रिस्तान एवं श्मशान में मिट्टीकरण, तालाब घाट का निर्माण,सड़क निर्माण, कूड़ेदान की व्यवस्था,स्ट्रीट लाइट,सीसीटीवी,नाला निर्माण,सड़क मरम्मति,सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने सहित दर्जनों प्रस्तावित योजनाओं पर व्यापक चर्चा परिचर्चा करने के बाद आमजनों ने सहमति दी।
सभा में मुखिय मो सनाउल्लाह ने कहा कि पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए ग्राम पंचायत तत्पर रहेगा। मौके पर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य व बड़ी संख्या में आमजन भी मौजूद थे।



