
बिहार
MADHUBANI:-एनडीए ने पिंटू मिश्रा को बनाया जिप उपाध्यक्ष का उम्मीदवार,सईदा बानो को बना चुकी है अध्यक्ष का उम्मीदवार
मधुबनी-29 दिसंबर। एनडीए ने जिला परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए पिंटू मिश्रा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अध्यक्ष पद के लिए एनडीए ने सइदा बानो को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
भाजपा कार्यालय सभागार में बुधवार को जिप उपाध्यक्ष उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गयी। भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कामत,पीएचइडी मंत्री डा.राम प्रीत पासवान,पूर्व एमएलसी विनोद कुमार सिंह,सुमन कुमार महासेठ,संजीव कुमार बादल,देवेन्द्र यादव,महेन्द्र पासवान व अन्य थे। मंत्री ने कहा कि एनडीएम सबका साथ सबका विकास के नारा के साथ हमेशा काम किया है। इसी सिद्धांत पर काम भी हो रहा है। जिला परिषद के माध्यम से इस सिद्धांत पर ही पूरे जिले के लिए काम होगा।



