बिहार

MADHUBANI:- एनएच ऑथरिटी शेड में वाहन चालक ने मारी जोरदार ठोकर, चालक की मौत, घटना लदनियां के छपकी का

मधुबनी- 07 अक्टुबर। लदनियां थाना क्षेत्र के छपकी गांव के समीप एनएच 227 पर रविवार की रात्रि एक चार चक्का वाहन अनियंत्रित होकर एनएच ऑथरिटी शेड में ठोकर मारकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस घटना में चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के गांव में मातम छाया गया। अपर थानाध्यक्ष सह इस केस के आईओ कार्तिक भगत ने बताया कि युवक रात करीब तीन बजे लदनियां बाजार से झिझिया देखकर चार चक्का वाहन से अपने गांव लौट रहा था। थाना से महज कुछ दूरी पर छपकी गांव के समीप चालक अपना संतुलन खो जाने से वाहन एनएच ऑथरिटी में ठोकर मार दिया। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के दोनवारी गांव निवासी पूर्व इंजीनियर देवनाथ यादव का पुत्र 24 वर्षीय मधुप कुमार बताया गया है। टक्कर इतना जबरदस्त था कि चार चकिया एवं शेड बुरी तरह ध्वस्त हो गया। घटना को देखते हुए आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा घायल चालक को लदनियां सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने जख्मी को मृत्यु होने की पुष्टि किया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। उन्होंने कहा कि मृतक के संबंधी राम प्रकाश यादव के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button