
MADHUBANI:- इंटरनेट सेवा बाधित रहने से ऑनलाइन कारोबार ठप
मधुबनी-19 जून। ऑनलाइन कारोबार ठप होने से बाजार में मंदी छा गयी है। इंटरनेट बंद होने के कारण ऑनलाइन भुगतान बाधित है। कारोबारी भी अपने माल मंगाने के लिए उसका भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। राहुल मिश्रा ने बताया कि वे कई बार बाजार गये लेकिन एटीएम सेवा ठप था। कैश तो था नहीं, ऑनलाइन भुगतान हो नहीं पाया। बाजार व मॉल में व्यवसायियों के भी इंटरनेट बाधित हैं। इसकारण वाईफाई कार्य नहीं कर सका। और बिना सामान खरीदे ही वापस होना पड़ा। बाजार में लोगों ने बताया कि जो अतिआवश्यक वस्तु है केवल उसकी ही खरीदारी की है। एटीएम बंद रहने एवं इंटरनेट सेवा के बाधित होने की समयावधि तय नहीं होने के कारण लोगों काफी संशय बनाा हुआ है। निरीजा वर्मा,मानवी एवं सुचेता झा ने बताया कि बाजार में सुरक्षा काफी बढ़ा दिया गया है। जिससे लोगों में विश्वास बढ़ा है। परंतू विभिन्न स्थानों पर विरोध की आड़ में जो कुछ उपद्रव हो रहा है, उससे समाज दहशत में है। तथा यह भविष्य में लोकतांत्रिक विरोध के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।



