
MADHUBANI:- आरके कालेज में सम्मान सह मिलन समारोह आयोजित
मधुबनी- 25 मार्च। स्थानीय रामकृष्ण महाविद्यालय में मधुबनी अतिथि सहायक अध्यापक द्वारा सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधानाचार्य डाॅ. फूलो पासवान उपस्थित थे। इसके साथ ही वरीय शिक्षक प्रोफेसर अशोक कुमार,डॉ. कुमार राउत उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. शिव कुमार पासवान ने किया गया। कार्यक्रम के शुरू में स्वागत गान डॉ कल्पना कुमारी एवं डॉ सोनी कुमारी ने किया। बतौर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य ने अतिथि शिक्षक का उत्साह वर्धन किया। तथा हर समय उनके साथ देने पर जोड़ दिया। साथ में नियमित वर्ग संचालन के लिए उनको धन्यवाद दिया। सभा का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हंस कुमार सिंह ने दिया। कार्यक्रम में डॉ अरविंद कुमार झा डॉ बरखा अग्रवाल डॉ राजीव कुमार सिंह,डॉ. बृजेश मिश्रा,डॉ अरविंद कुमार,डॉक्टर रंजन कुमार,डॉ. श्याम कुमार यादव,डॉ सुधांशु, विकास कुमार सिंह आदि ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं साथ में शिक्षकेतर कर्मी मो. कलाम उद्दीन,प्रकाश कुमार,महेन्द्र कुमार आदि आदि का सहयोग रहा।



