
MADHUBANI:- आरके कालेज के नए प्रिंसिपल ने पदभार ग्रहण करते ही शिक्षक व कर्मियों से कहा- शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाएं
मधुबनी-31 मई। आरके कालेज मधुबनी के नए प्रिंसिपल डा. फुलो पासवान ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। सोमवार को मिथिला युनिर्वसिटी प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी कर आरके कालेज मधुबनी के प्रिंसिपल डा. अनिल कुमार मंडल एवं सीएम कालेज दरभंगा के प्रिंसिपल डा. फुलो पासवान का तबादला किया था। जहां आरके कालेज मधुबनी के प्रिंसिपल डा. अनिल कुमार मंडल को सीएम कालेज दरभंगा एवं डा.फुलो पासवान को सीएम कालेज दरभंगा से आरके कालेज मधुबनी किया था। जिसके बाद मंगलवार को डा.फुलो पासवान ने आरके कालेज मधुबनी के प्रिंसिपल का पदभार ग्रहण किया। उन्होने पदभार ग्रहण करने के बाद कालेज के शिक्षकों एवं कर्मियों के साथ बैठक किया। तथा कालेज के शिक्षा-व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। मौके पर डा.अशोक कुमार,डा. शशि भुषण कुमार,डा.मृनाल कुमार झा,डा.जावेद अहमद.डा.शहजाद मंजर,डा.बरखा अग्रवाल, डा.रियाज अंसारी,डा. इमामुल हक आदि उपस्थित थे।



