
MADHUBANI:- आम तोड़ने के विवाद में मां-बेटे की कुदाल से काटकर हत्या
मधुबनी- 03 जूलाई। आपसी विवाद में मां-बेटे को कुदाल से काटकर कर निर्मन हत्या कर दिया। घटना भैरवस्थान थाना क्षेत्र के काको पंचायत के झाउआ गांव का है। जानकारी के अनुसार अपने चचेरे भाई सरोज यादव पिता सुन्दर यादव अपने मां रेवनी देवी के साथ मिलकर आपसी विवाद में सुन्नर यादव के 20 वर्षीय पुत्र विजय यादव को कुदाल से सर पर प्रहार कर दिया। जिसे बचाने आयी विजय यादव की मां 45 वर्षीय सोनी देवी को भी कुदाल से प्रहार कर दिया। तत्काल मौके पर ही विजय यादव की मौत हो गयी। जबकि जख्मी सोनी देवी को स्थानीय लोगों ने झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। परंतू चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाई करते हुए सरोज यादव के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जमीनी विवाद में आम तोड़ने को लेकर चार-पांच दिन पहले विवाद हुआ था। उसके बाद सरोज यादव अपने पिता के साथ गुजरात से बीती रात घर आया। तथा विजय यादव और उसके मां को अपने पिता एवं मां के साथ मिलकर लड़ाई झगड़ा करने लगा और उसके बाद हत्या कर दिया। पुलिस दोनों मां बेटा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। वहीं अन्य हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इधर झंझारपुर के एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में मां बेटे की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।



