
बिहार
MADHUBANI:- अपराध नियंत्रण में विफल साहरघाट थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
मधुबनी- 13 अक्टूबर। साहरघाट के थानाध्यक्ष विजय पासवान को एसपी सुशील कुमार ने लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह पर धर्मेंद्र कुमार को नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है।इस बात की पुष्टि एसपी सुशील कुमार ने की है। अपराध नियंत्रण में विफल रहने,विधि-व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं रहने,थाने पर आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार नहीं करने को लेकर प्रशासनिक दृष्टिकोण से विजय पासवान को लाइन हाजिर किया गया है।

गौरतलब है कि महज आठ महीने के अपने संक्षिप्त कार्यकाल में ही विजय पासवान अक्सर विवादों में रहे। अब विजय पासवान की जगह अंधरामठ थाने के धर्मेंद्र कुमार को साहरघाट का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।



