
MADHUBANI:- मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, एक दर्जन जख्मी
मधुबनी- 14 अक्टुबर। जयनगर थाना क्षेत्र के बेला गांव के वार्ड संख्या-04 में एक ही समुदाय में मामूली विवाद में खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को ईलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में प्रथम पक्ष से 24 वर्षीय मो. आशिक,18 वर्षीय मो रोबीन,22 मो.सैफ सभी पिता मो अंजार राईन,38 वर्षीय नसीमा खातुन पति मो अंजार राईन,17 मो. मुस्तकिम पिता मो सदीक,78 वर्षीय मो. गुलजार पिता स्वः अब्दुल सत्तार एवं 15 वर्षीय मो समीर पिता अब्दुल राईन शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से 35 वर्षीय मो. सफाकत एवं 36 वर्षीय शौकत अली पिता मो. इदरीस,18 मो.बेलाल पिता मो नसीम,24 वर्षीय मो. हिरा पिता मो. अख्तर दर्जी एवं 50 वर्षीय मो.जुमराती पिता मो रोजाई शामिल हैं।

चिकित्सक के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर बताया गया है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की दोपहर बेला गांव स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद बच्चों में वितरण करने वाले मिठाई को एक पक्ष के द्वारा बिना पूछे मिठाई उठा लिया गया। जिस कारण मामूली विवाद हुई और देखते-देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों ओर से पत्थरबाजी होने के कारण कई मकानों का एस्वेस्टस क्षतिग्रस्त हो गया। पथराव और छुरेबाजी के कारण दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण किया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात करना पड़ा।



