
MADHUBAI:- को-ऑपरेटिव बैंक का निबंधन कार्यालय में खुला ई-काउंटर, बैंक के चेयरमैन ब्रहमानंद ने कहा- 6 और निबंधन कार्यालय में जल्द खुलेगा ई-काउंटर
मधुबनी-06 मई। निबंधन काउंटर में खुला ई-काउंटर से लोगों को काफी फायदा होगा। अभी एसबीआई में जाकर यह चालान लेना पड़ता है। लेकिन ई-काउंटर के बाद अब निबंधन कार्यालय के पास ही खुले इस काउंटर से लोगों को हर तरह का चालान मिल जायेगा। इस काउंटर की जिम्मेवारी को-ऑपरेटिव बैंक को दिया गया है। जिले में जिला मुख्यालय सहित अन्य छह निबंधन कार्यालय में यह काउंटर शीघ्र शुरू हो जायेगा। इसकी प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। बैंक से कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जिसे कुछ दिनों तक निबंधन विभाग के कर्मी सपोर्ट करेंगे। मधुबनी निबंधन कार्यालय में इस बैंक के द्वारा खोले गये ई काउंटर के शुभारंभ के मौके पर अवर निबंधन पदाधिकारी रिंकी कुमारी ने यह बात कही। इस दौरान को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन ब्रहमानंद यादव ने बताया कि केवल मधुबनी ई-काउंटर से ही औसतन 15 लाख का ट्रांजेक्शन होने की संभावना है। अन्य सभी छह काउंटर के हिसाब से देखा जाए तो 50 लाख तक का डेली ट्रांजेक्शन होने की संभावना है। इसके लिए सभी काउंटर पर बैंक की ओर से दो स्थायी कर्मी को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। मौके पर उपाध्यक्ष विश्वजीत कुमार सिंह, प्रतिनियुक्त कर्मी रामनंदन झा, शशांक शेखर, बैंक के केदार नाथ झा, रामदेव झा, मोहन मिश्र और अन्य थे।
समय की नहीं होगी बर्बादी—
एमडी अजय कुमार भारती ने कहा कि बिहार सरकार कॉपरेटिव बैंक को आर्थिक रूप से मजबूत करने को लेकर बिहार के सभी जिले में इस काउंटर का शुभारंभ किया है। जमीन की खरीद बिक्री करने बाले को काफी फायदा होगा। क्रेता को जमीन के निबंधन में लगने वाले शुल्क को जमा करने के लिये घंटो बैंक में खड़ा रहना पड़ता था। लेकिन ई स्टाम्प काउंटर खुल जाने से उपभोक्ताओं को नीवंधन कार्यालय परिसर में ही जमीन नीवंधन के साथ ही उसमें लगने बाले शुल्क को जमा करना आसान हो जाएगा। उन्होनें कहा कि अब एक दिन में जमीन के लिखाई के साथ ही निबंधन का काम हो जायेगा।



