
MADHUABNI:- वरिष्ठ पत्रकार रामानन्द सिंह को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
मधुबनी- 28 जनवरी। जिला मुख्यालय स्थित जलसा होटल के सभा कक्ष में इंडियन फेडरेषन आॅफ वर्किंग जर्नलिस्ट द्वारा आयोजित शोक सभा में विभिन्न अखबारो,टीवी चैनलों एवं न्यूज पोर्टल के पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार स्वः रामानन्द सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मौके पर उपस्थित पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ आनंद ने कहा कि रामानंद बाबू एक ऐसे पत्रकार थे,जो सरकार एवं प्रशासन के आंख में आंख डालकर बाते करते थे। वे अपने पत्रकारिता के बदौलत कभी भी सरकार एवं प्रशासन के सामने नही झुके। वे आखरी सांस तक जनता की समस्याओं को पत्रकारिता के मध्यम से उठाते रहे।
आईएफडब्लुजे के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह ने कहा कि रामानंद बाबू पत्रकारिता के क्षेत्र में जिस तरह से जनता की समस्यओं को उठाते रहे वह अब की पत्रकारिता में कम ही देखने को मिलती है।
आईएफडब्लुजे के सचिव आकिल हुसैन ने कहा कि रामानंद बाबू द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए कार्य से नए युग के पत्रकारों को सीख लेने की जरूरत है। उनके पत्रकारिता को कभी नही भुलाया जा सकता है।
मौके पर श्यामानंद मिश्र,बृज मोहन मिश्र,बिन्दु भूषण ठाकुर,अखलाक सिद्दीकी, संजय मिश्रा,अमरेश बारी,राजेश कुमार झा,महेन्द्र लाल कर्ण,अभय कुमार झा सोनू,कल्याणा झा,बिरेन्द्र नाथ झा,कुमार गौरव,मनीष सिंह,राजेश कुमार सिंह,शम्भू ठाकुर,फिरोज आलम,रजाउल्लाह नेहाल,मो नदीम,अशोक कुमार,मनीष सिंह,विष्णूदेव भंडारी सहित कई पत्रकार व समाजसेवी उपस्थित थे।



