
MADHUABNI:- रहिका मुखिया संघ के अध्यक्ष बने मिथिलेश झा व उपाध्यक्ष मो सनाउल्लाह
मधुबनी-16 जनवरी। रहिका प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन में प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखियाओं की बैठक मुखिया मिथिलेश झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुखिया संघ बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। जिसके बाद सभी मुखिया ने सर्वसहमति से मिथिलेश झा को प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुन लिया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर मो सनाउल्लाह एवं अशोक राम, सचिव पद पर अब्दुर राजिक एवं ललन सिंह को चुन लिया गया। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर बलिया के अनील कुमार चौधरी एवं मीडिया प्रभारी इजरा पंचायत की मुखिया जाहिदा खातून को चुना गया।
बैठक में बसौली मुखिया रूबी कुमारी,मलंगिया मुखिया ललीता देवी,मकसुदा मुखिया सज्जाद अंसारी,ककरौल उत्तरी मुखिया पुनम चौरसिया,रहिका मुखिया सबा नाज,खजुरी मुखिया शहजादी बेगम,सौराठ मुखिया कामनी देवी,जगतपुर मुखिया ललन सिंह,नाजीरपुर मुखिया फुलपरी देवी,गुनानंद यादव,मिथिलेश यादव, नरेन्द्र चौरसिया,मो साबिर,मो खुर्शीद उर्फ चुन्नू,भगवान पांडेय,विभाकर झा आदि उपस्थित थे।