
बिहार
MADHUABNI:- आशीर्वाद क्लिनिक परिसर में फ्री मेडिकल जांच शिविर आयोजित, मौके पर चिकित्सक ने कहा- स्वास्थ्य मानव की सबसे बड़ी पूंजी
मधुबनी-14 जनवरी। स्वास्थ्य मानव की सबसे बड़ी पूंजी है। सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी नहीं है कि महंगी दवा का ही इस्तेमाल हो। अपनी सजगता से भी हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।
नगर निगम के पास आशीर्वाद क्लिनिक व मधुबनी मेडिकल हॉल के संयुक्त तत्वावधान में आयाजित फ्री मेडिकल जांच शिविर को संबोधित करते हुए डा.टीके दास ने यह बात कही। मौके पर डेंटल सर्जन डा.ए अंसारी,डा.एस कुमारी,फिजिशियन डा.फिरोज आलम,प्राकृतिक चिकित्सक डा. आकील हुसैन ने लोगों को विभिन्न मुद्दे पर जागरूक किया और इसदौरान विभिन्न बिमारियों से प्रभावित 167 मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया।
इस दौरान एसपीपी मिश्री लाल याव,वार्ड पार्षद उमेश प्रसाद,समाजसेवी अमित कुमार,पंकज श्रीवास्तव,क्यूरेवर के कौशल रंजन,संतोष कुमार राम व अन्य थे।



