
भारत
KOLKATA:- विधानसभा में अचानक बीमार पड़े तृणमूल विधायक
कोलकाता- 16 अक्टूबर। विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने आये तृणमूल विधायक कल्लोल खां अचानक बीमार पड़ गये। सोमवार दोपहर हुई इस घटना के बाद असेम्बली डॉक्टर ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनकी बिगड़ती शारीरिक स्थिति को देख डॉक्टर ने कल्लोल को शारीरिक जांच के लिए अस्पताल ले जाने की सलाह दी। डॉक्टर की सलाह के अनुसार एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया।
करीब दो घंटे तक निगरानी में रखने के बाद कल्लोल को पौने चार बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल आराम करने को कहा है। इसके अलावा एसएसकेएम के डॉक्टरों ने विधायक को कई मेडिकल जांच कराने की भी सलाह दी है। कल्लोल को परीक्षण रिपोर्ट के साथ जल्द से जल्द डॉक्टर के पास वापस आने के लिए कहा गया है।



