बिहार

KISANGANJ:- 22 थाने में नए अपर थानाध्यक्ष की हुई प्रतिनियुक्ति

किशनगंज- 26 मार्च। बेहतर विधि व्यवस्था को लेकर जिले के 22 थानों में एसपी डॉ इनाम उल हक मेगनु के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष की प्रतिनियुक्ति की गई हैं। अवर निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी को अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। ये पुलिस पदाधिकारी पहले से ही इसी थाने में तैनात है।

अवर निरीक्षक तरुण कुमार तरुणेश को सदर थाना में, सरोज कुमार को बहादुरगंज थाना में, अनुष्का कुमारी को महिला थाना में, संजय कुमार राम को एससीएसटी थाना में, कुंदन कुमार को ठाकुरगंज, सुरेश प्रसाद को दिघलबैंक, शम्भूनाथ सिंह को गरवनडांगा, लक्ष्मी कुमारी को कोढोबारी, प्रमोद कुमार को बिबिगंज, राकेश प्रसाद को कोचाधामन, रुपाली कुमारी को फतेहपुर, खुशबू कुमारी को जियापोखर, यमुना प्रसाद को टेढ़ागाछ, विकास कुमार को पौआखाली, रामचन्द्र यादव क़ुर्लिकोर्ट, भुवनेश्वर प्रसाद पंडित को सुखानी, अमरेंद्र कुंवर को पोठिया, ओमप्रकाश को पहाड़कट्टा, जंगली मंडल को अरराबारी ओपी, सुनील कुमार को पाठामारी, विजय पासवान को विशनपुर ओपी, सहायक अवर निरीक्षक शहनवाज खां को गलगलिया का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वर्तमान थानाध्यक्ष के अवकाश में रहने की स्थिति में ये पुलिस पदाधिकारी सम्बंधित थाना के प्रभार में रहेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button