
बिहार
KATIHAR:- यूक्रेन में फंसे नागरिकों का विवरण जिला जनसंपर्क कार्यालय को उपलब्ध कराएं
कटिहार- 26 फरवरी। जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि कटिहार के यूक्रेन में फंसे हुए किसी व्यक्ति के बारे में यदि कोई सूचना या जानकारी हो तो फंसे नागरिकों का विवरण जिला जनसंपर्क कार्यालय को उपलब्ध कराएं अथवा 7765887170 नंबर पर संपर्क स्थापित करें ताकि जिला प्रशासन की ओर से यथासंभव मदद मिल सके।
उल्लेखनीय है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां पढ़ाई कर रहे छात्र अब सहमे हुए हैं। वहीं छात्रों के परिवार भी घबराए हुए हैं। छात्रों के परिजनों ने जिला प्रशासन से अपने बच्चों के सकुशल घर वापसी के लिए गुहार लगाई है।



