
पटना-03 नवम्बर। के एस कॉलेज ऑफ़ प्रोफेशनल एजुकेशन में बी एड सत्र 2021-23 में बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर नोडल एजेंसी ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेधा सूचि के नियमानुसार स्पॉट राउंड के बाद नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। बीएड सी.ई.टी 2021-23 का सफलतापूर्ण आयोजन के लिए महाविद्यालय के निदेशक डॉ नितीश सिंह ने राज्यपाल बिहार फागु चौहान,बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा का संचालन करने वाली नोडल एजेंसी ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति श्री डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, नोडल अधिकारी श्री डॉ.अशोक कुमार मेहता एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है।
डॉ नितीश सिंह ने बताया की नए सत्र का संचालन 21 नवंबर 2021 से कोविड प्रोटोकॉल को मद्देनज़र रखते हुए शुरू होगा।



