ताज़ा ख़बरें

JHARKHAND:-मुख्यमंत्री ने हमर अपन बजट तथा मोबाइल एप्प का किया लोकार्पण

रांची- 2 दिसंबर। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से वित्त विभाग द्वारा तैयार किये गए “हमर अपन बजट” तथा मोबाइल एप्प का लोकार्पण किया। इस पोर्टल के जरिये राज्य की आम जनता 2022-23 बजट के लिए सुझाव साझा कर सकेगी।

सुझाव की प्रक्रिया—

https://finance.jharkhand.gov.in/budgetvichar हमर अपन बजट पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करें। होम पृष्ठ पर दिए गए स्थान पर अपना मोबाइल नंबर एवं ई-मेल (वैकल्पिक) भरें एवं ओटीपी जेनरेट करने के लिए क्लिक करें। ओटीपी ई-मेल अथवा मोबाइल किसी पर भी अपनी सुविधानुसार मंगा सकते हैं। मोबाइल पर आये हुए ओटीपी एवं दिखाये गए कैप्चा कोड को उसके स्थान पर भरें एवं रजिस्ट्रेशन पेज में प्रवेश करें। रजिस्ट्रेशन पेज में मांगे गए विवरण को भर कर सेव करें। संबन्धित विभाग और क्षेत्र का चुनाव कर अपना सुझाव पोस्ट करें। ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप और ई-मेल के माध्यम से भी जनता सुझाव दे सकती है। मोबाइल के जरिये प्लेस्टोर से हमर बजट मोबाइल एप्प डाऊनलोड कर एप्प के माध्यम से भी सुझाव दिया जा सकता है।

हमर अपन बजट के अन्य links…

Website: https://finance.jharkhand.gov.in/BudgetVichar

Twitter:- Follow @HamarBudget

WhatsApp 916512446191

Instagram :- https://www.instagram.com/hamarbudget

Email Id :-hamarbudget@gmail.com

मौके पर वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, मुख्यमंत्री मंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव वित्त विभाग अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, विशेष सचिव दीप्ति जयराज, वरीय तकनीकी निदेशक ओमेश प्रसाद सिन्हा, सीनियर सिस्टम एनालिस्ट यशवंत कुमार, प्रोग्रामर, पीएमयू वित्त विभाग श्याम कुमार केशरी, प्रोग्रामर, पीएमयू वित्त विभाग कृष्ण मुरारी तिवारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button