क्राइम

JHARKHAND:- नक्सलियों को विस्फोटक आपूर्ति करने के मामले में 3 आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार

गिरिड़ीह- 27 जनवरी। डुमरी में विस्फोटक से पुल और दो मोबाइल टावर उड़ाने के लिए नक्सलियों को विस्फोटक आपूर्ति करने के मामले में तीन आपूर्तिकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक आपूर्तिकर्ता पीरटांड़ के कटी मांझी उर्फ कटी मुर्मु का बेटा रुपलाल मांझी है। दूसरा बिहार के जमुई जिले चकाई थाना क्षेत्र के मीरबिगहा निवासी मुस्तफा और तीसरा आपूर्तिकर्ता मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डाड़ीडीह का श्मसेर आलम है। दो दिनों के सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। गुरुवार की शाम प्रेसवार्ता कर डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार, डीएसपी संजय राणा और साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी और डुमरी थाना प्रभारी राजू मुंडा ने बताया कि माओवादी संगठन के छह दिवसीय प्रतिरोध दिवस के दौरान जितने पुल और मोबाइल टावर उड़ाने की घटना हुई है, उसमें इन तीनों के द्वारा विस्फोटक उपलब्ध कराया गया था।

प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आपूर्ति करने के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़ा रुपलाल मांझी के माओवादी पिता कटी मांझी ने नक्सलियों के दस्ते के साथ पिछले 21 जनवरी से मधुबन के जयनगर और खुखरा में दो अलग-अलग कंपनियों का मोबाइल टावर उड़ाया था।

तीन दिन पहले ही डुमरी के लुंरगी-वाया-कोवाड जंगल के समीप पुल उड़ाया गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नक्सली कटी मांझी को गिरफ्तार किया। उसने अपने बेटे समेत तीनों लोगों के बारे में बताया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button