
JHARKHAND:- जमीन विवाद में खूनी संघर्ष के तीन आरोपित सहित छह को जेल
दुमका-28 नवंबर। जिले की जामा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के फड़ासिमल गांव के 54 बीघा जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी संघर्ष के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों सहित जामा पुलिस ने अलग-अलग मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार जामा थाना क्षेत्र के ही फड़ा सिमल गांव 54 बीघा जमीन को लेकर खूनी संघर्ष की घटना हुई थी, जिसमें एक पक्ष के पथल दर्वे की मौत हो गई थी। घटना को लेकर जामा थाना में मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे तीन आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दूसरी मामले में जामा थाना क्षेत्र के ही लोधना गांव के रहने वाले बाबुसल मरांडी पिछले 17 साल से फरार चल रहा था जिसे लाल वारंटी घोषित किया गया था जिसे पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा के आदेशानुसार समकालीन अभियान चलाकर छापेमारी में गिरफ्तार किया गया।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की कई वर्षो से आरोपित बाबूसल मरांडी कश्मीर में रह कर काम कर रहा था जो कि धान काटने के लिए गांव हाल में ही आए हुए थे। आरोपित पर मारपीट करने का आरोप लगा था, जिसके बाद पिछले 17 साल से फरार चल रहे थे । य़ह शातिर आरोपित कई बार पूर्व में पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाने के कारण पुलिस की पकड़ से बाहर था। वहीं दूसरी मामले में दूसरा अभियुक्त कुंडाडीह गांव के मोटका पुजहर पिता कीनू पुजहर के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। ये पिछेल आठ माह से फरार चल रहे थे।



