क्राइम

JHARKHAND: गुमला में दुष्कर्म के दो आरोपितों को जिंदा जलाया, एक की मौत, दूसरा गंभीर

रांची- 9 जून। गुमला जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत वसुआ अंबाटोली गांव में बुधवार की देर रात ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोपित दो युवकों को बाइक सहित आग के हवाले कर दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव को देखते हुए एसडीपीओ और थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार आरोपित युवकों ने एक नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित युवक पीड़ित के परिजनों के हत्थे चढ़ गए। परिजनों ने आरोपितों को जमकर पीटा और उन पर केरोसीन छिड़कर आग लगा दी। आनन-फानन में दोनों के परिजन गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले गये, जहां से रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सुनील उरांव के रूप में की गई है। दूसरे युवक की पहचान आशीष उरांव के रूप में की गयी है। उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

बताया जाता है कि आरोपित और पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले हैं। नाबालिग लड़की माता-पिता के साथ शादी समारोह में भाग लेने के लिए भंडरा रिश्तेदार के घर गई थी। वहां से लौटने के दौरान बस नहीं मिल रही थी। पीड़िता के पिता ने मोटरसाइकिल से वसुआ आ रहे सुनील उरांव और आशीष उरांव को रास्ते में देखा तो बेटी को घर लेते जाने को कहा। दोनों युवकों ने लड़की को साथ बैठा लिया और बीच रास्ते में ही गाड़ी रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को घर पहुंचा दिया। घर पहुंचने पर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना सुनने के बाद आक्रोशित परिजन पोकटोली स्थित घर से आरोपित युवकों को मारपीट करते हुए अंबाटोली ले आए और केरोसीन छिड़कर दोनों को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने के बाद युवकों के परिजन पहुंचे और आनन-फानन में गुमला सदर अस्पताल ले गए, जहां से रिम्स रेफर कर दिया गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button