
JHARKHAND:- आईजी असीम, डीआईजी अनीश सहित 33 पुलिसकर्मियों को पदक से नवाजा गया
रांची- 02 जनवरी। आईजी असीम विक्रांत मिंज, डीआईजी अनीश गुप्ता सहित 33 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पदक से नवाजा गया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सोमवार को सरकार के अवर सचिव विजय कुमार सिंह ने आदेश जारी किया है।
झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट सेवा के प्राप्त प्रस्ताव पर राज्य सरकार की ओर से सम्यक विचारोपरांत विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक, वीरता के लिए मुख्यमंत्री पदक और सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक से पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। इनमें विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक से झारखंड जगुआर में पदस्थापित एसआई गणेश चंद्र पाल,वीरता के लिए मुख्यमंत्री पदक से लातेहार जिला में पदस्थापित एसआई राजीव कुमार भगत और दिव्य प्रकाश को सम्मानित किया गया है। इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए आईजी असीम विक्रान्त मिंज, डीआईजी, अनीश गुप्ता, डीएसपी राजकुमार मेहता, डीएसपी दीपक कुमार शर्मा, डीएसपी मुकेश कुमार, डीएसपी दीपक कुमार पांडेय, अशरद खां, सुदामा सिंह, सुखराम उरांव, मुकुंद बानरा, अंसलेम फ्रांसिस सोए, बिहारी मरांडी, ईश्वरी सिंह, सुबोध कुमार, विनय कुमार पांडेय, बंधना उरांव, ईसहाक डोडराय, प्रशांत कुमार महतो, रमाशंकर कुमार, अमित गुरुंग, इमानुएल टूडू जारका कोरबा, धर्मेंद्र कुमार, दुर्गा उरांव, कुंवर मुंडा, अजय कुमार सिंह, भूषण शर्मा, अंजुला कुजुर, अनुपा कुमारी और सूर्य बहादुर धर्ती शामिल हैं।



