बिहार

बिहार में BJP के CM की ताजपोशी से शुरु हो जाएगा JDU का पतन : राम कुमार यादव

मधुबनी- 05 अप्रैल। राजद के जिला उपाध्यक्ष राम कुमार यादव ने कहा कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार की जगह भाजपा के मुख्यमंत्री की ताजपोशी के साथ जदयू का पतन शुरु हो जाएगा। लोकसभा चुनाव 2029 तक जदयू पूरी तरह गर्त में चला जाएगा। जदयू के अधिकांश बड़े नेता अपनी कुर्सी बरकरार रखने के पाला बदलकर भाजपाई हो जाएंगे। इसकी शुरुआत का समय काफी नजदीक आ गया है। बिहार में भाजपा का सीएम बनते के बाद जदयू का बिखराव शुरू हो जाएगा। इसकी आहट पाकर सीएम नीतीश कुमार के कृपा पर सालों से मंत्री की कुर्सी पर बने रहने वालों की घड़ियाली आंसू बाहर आने लगे है। ऊन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा सीएम नीतीश कुमार को अपने चाल में फंसाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी के काफी नजदीक पहुंच गया है। उसी तरह भाजपा का मुख्यमंत्री बनने के बाद जदयू के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों की पर कतरना शुरु हो जाएगा। उनका कद छोटा कर दिया जाएगा। जिसका विरोध करने वाले जदयू के मंत्रियों, सांसदों व विधायकों केंद्र सरकार के इशारे पर नाचने वाली सीबीआई के रडार पर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कुर्सी हथियाना के लिए सीबीआई जैसे हथकंडा के दुरुपयोग का मामला दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मामले में न्यायालय के फैसले से सामने आ चुकी है। भाजपा सत्ता के मद मे अपने विरोधी दलों को मटियामेट करने में राजनीति धर्म भी भूल गई है। भाजपा सिर्फ विपक्ष को सीबीआई और अन्य एजेंसी की रेड का भय दिखाकर, झूठे मामलों में बदनाम कर कुर्सी हथियाना चाहती है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button