
JDU की दावत-ए- इफ्तार में शामिल हुए नीतीश कुमार
पटना- 08 अप्रैल। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार शाम हज भवन में जदयू द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम ने नवादा और सासाराम हिंसा मामले में आरोपितों के घर की हो रही कुर्की जब्ती के सवाल पर कहा कि दोनों जगहों पर प्रशासन के लोग लगे हुए हैं।
सीएम ने कहा कि वे लोग अपना काम कर रहे हैं। जहां भी नुकसान पहुंचाया गया है, उसके लिए भी कुछ किया जाएगा। लोगों के हित में जो करना है, वह किया जाएगा।
अडाणी मामले में जेपीसी के गठन को लेकर शरद पवार के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो वही बताएंगे,हमने भी देखा कि लोगों की राय अपनी-अपनी होती है, यह उनकी अपनी इच्छा है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव,वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा,विधि मंत्री शमीम अहमद,राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती अनिता देवी,खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं रोजेदार उपस्थित रहे।



