
सीएम नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की साजिश को बर्दाश्त नहीं करेगा जदयू नेता-कार्यकर्ता
मधुबनी- 05 मार्च। रहिका प्रखंड बीस सूत्री सदस्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष तथा जदयू सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने को जदयू का समर्पित नेता-कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। आने वाले समय में जदयू के समर्पित नेता-कार्यकर्ता इस घटनाक्रम के पीछे की सच्चाई को सामने लाएंगे। सीएम नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने की घटनाक्रम को उन्होंने अपने ही पार्टी जदयू के कुछ वरीय नेताओं पर भाजपा केहित में कार्य करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह साजिश जदयू को तोड़ने के लिए वर्षों से चल रही थी। भाजपा की साजिश को समझने से इनकार नहीं किया जा सकता है। अचानक सीएम नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने का कोई औचित्य नहीं था। पिछला बिहार विधानसभा का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा गया था। अचानक सीएम नीतीश कुमार को राज्यसभा मेजने का कोई मतलब नहीं था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिन-रात मेहनत कर अपनी ईमानदारी के राह पर सदैव बिहार को आगे बढ़ाते रहे हैं।



