
JAYNAGAR:- हनुमान प्रसाद मोर सहित कई ने भरे नामांकन के पर्च
मधुबनी-16 सितंबर। नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन के छठें दिन जयनगर नगर पंचायत के विभिन्न पदों के लिए दर्जनों प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी श्रीमती बेबी कुमारी के समक्ष जयनगर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सह के लिए दो मुख्य पार्षद व दो उप मुख्य पार्षद के अलावे वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 17 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मुख्य पार्षद पद के लिए पूर्व उप मुख्य पार्षद अशोक पासवान व प्रमुख व्यवसाय अरुण जैन के अलावे उप मुख्य पार्षद पद के लिए माला देवी व रश्मी देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसी तरह वार्ड पार्षद पद पर वार्ड संख्या-08 से पत्रकार हनुमान प्रसाद मोर,विनोद कुमार शर्मा,राम बाबू पासवान राम अशीष साह,अश्विन कुमार नायक,मीना देवी,राम जी कुमार, गोविंद कुमार मंडल, धीरज कुमार पासवान,अमेरिका देवी, अशोक कुमार सिंह, नरेश राम,अमेरिका देवी,मंजूला देवी,रजनी देवी,पूजा देवी एवं मोहन कुमार राय शामिल हैं। आज के नामांकन में तीन निवर्तमान वार्ड पार्षदों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन स्थल पर सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किया गया है। नामांकन कराने आए प्रत्याशियों के साथ भारी संख्या में समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिला।



