
JAYNAGAR:- मुख्य पार्षद कैलाश सहित कई ने किया नामांकन
मधुबनी- 15 सितंबर। जयनगर नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन के छठें दिन बुधवार को जयनगर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी श्रीमती बेबी कुमारी के समक्ष अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद पर निवर्तमान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष वार्ड पार्षदों के अलावे अन्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नगर पंचायत के निवर्तमान मुख्य पार्षद कैलाश पासवान ने मुख्य पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि निवर्तमान उप मुख्य पार्षद श्रीमती दुर्गा देवी ने उप मुख्य पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड सख्या-13 की निवर्तमान वार्ड पार्षद श्रीमती राधा देवी ने उसी वार्ड से,वार्ड 14 के निवर्तमान वार्ड पार्षद गणेश पासवान ने वार्ड 14,वार्ड नंबर 11 की पार्षद श्रीमती मंगली देवी उसी वार्ड से,वार्ड नंबर 4 से जगदीश राम एवं वार्ड नंबर 12 से वार्ड पार्षद पद के रूप में विजय पासवान ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन स्थल पर प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिला। समर्थकों में अपने प्रत्याशियों के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा था।



