
बिहार
बिहार की राजनीति में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरा जनसुराज : इन्द्रशेखर
मधुबनी- 14 मार्च। जनसुराज के राज्य सलाहाकार समिति के सदस्य सह मधुबनी के पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रशेखर झा ने जनसुराज के नये जिलाध्यक्ष अनिल मिश्रा बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जनसुराज की मजबूती और बढेगी। इन्द्रशेखर झा ने कहा कि जन सुराज विधानसभा चुनाव के बाद बिहार की राजनीति में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरा है। जन सुराज ने चार सालों तक राज्य में जमीनी स्तर पर काम किया है।अगले 15 वर्षों के लिए एक व्यापक विकास खाका तैयार किया है। जन सुराज ने पारंपरिक दलों के मुकाबले एक लोकतांत्रिक मंच प्रदान किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर जमीनी स्तर पर कार्य किया है। स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रही हैं।



