विश्व

ईरान ने रातभर इजराइल पर मिसाइलें दागीं

तेल अवीव/तेहरान- 11 मार्च। अमेरिका और इजराइल के संयुक्त सैन्य अभियान के 12वें दिन अकेले सामना कर रहे ईरान ने बड़ी चुनौती पेश की है। ईरान ने रातभर इजराइल पर मिसाइलें दागी हैं। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने माना है कि ईरान ने रातभर में तीन बार मिसाइलों से हमला किया। ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी ने कहा है कि उसने युद्ध शुरू होने के बाद इजराइल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। दूसरी ओर इजराइल ने रात को लेबनान की राजधानी बेरूत मेंआतंकी समूह हिजबुल्लाह के गढ़ पर हमला किया है।

द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ के अधिकारियों ने आज तड़के कहा कि ईरान ने आधीरात के बाद सुबह लगभग साढ़े चार बजे के बीच तीन बार मिसाइलों की बौछार की। अधिकतर मिसाइलों को रोक कर नष्ट्र कर दिया गया। फिलहाल किसी के भी घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में कई मिसाइलें दागी गईं, जिनमें लंबी दूरी की ‘खोरमशहर’ बैलिस्टिक मिसाइल भी शामिल थी।

ईरान का कहना है कि इन मिसाइलों से इजराइल के कई ठिकानों और इलाके में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। आईआरजीसी ने कहा है कि उसके हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक दुश्मन पूरी तरह हार नहीं मान लेता। आईडीएफ का कहना है कि ईरान से हो रही मिसाइलों की बौछार से प्रभावित क्षेत्रों में खतरे के सायरन बज रहे हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। इजराइली अधिकारियों ने कहा कि देश की रक्षा प्रणाली दुश्मन की मिसाइलों को लगातार रोकते हुए उसे नाकों चना चबवा रही हैं। इस हमले से तेल अवीव, मध्य इजराइल के दूसरे समुदायों और वेस्ट बैंक की कुछ बस्तियों में सायरन बजने लगे। आईडीएफ ने बताया कि बेरूत में हिजबुल्लाह के गढ़ को तहस-नहस किया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button