स्पोर्ट्स

IPL 2026 : कोहली-पडिक्कल के अर्धशतकों से आरसीबी की धमाकेदार जीत, एसआरएच को 6 विकेट से हराया

बेंगलुरु- 28 मार्च। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 की शुरुआत में शानदार अंदाज में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराकर अपना टाइटल डिफेंस अभियान शुरू किया। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस कोलकाता में आरसीबी ने 202 रनों का लक्ष्य रखा, ओवर में 15.4 का स्कोर हासिल किया।

इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल, जिन्होंने शानदार अर्धशतक जमाए। कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाते हुए 10 महीने बाद टी20 में वापसी को यादगार बना दिया। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए और आईपीएल का 64वां अर्धशतक पूरा किया।

वहीं पडिक्कल ने आक्रामक अंदाज में 26 गेंदों पर 61 रन ठोकते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनकी इस पारी में 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले से ही एसआरएच के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया और टीम को तेज शुरुआत दिलाई।

इससे पहले, एसआरएच ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन बनाए थे। ईशान किशन ने 80 रन और अनिकेत वर्मा ने 43 रनों का योगदान दिया। आरसीबी की ओर से जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने शुरुआत में फिल सॉल्ट का विकेट गंवाया, जिन्हें जयदेव उनादकट ने आउट किया। इसके बाद कोहली और पडिक्कल ने तेजी से रन बटोरते हुए मैच पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया।

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने भी 12 गेंदों पर 31 रन की तेज पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अंत में कोहली ने आक्रामक शॉट्स खेलते हुए टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले, सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन बनाए। इस दौरान कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों पर 80 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं, अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों पर 43 रन और हेनरिक क्लासेन ने 31 रन बनाए।

दूसरी ओर, आरसीबी की गेंदबाजी में जैकब डफी का प्रदर्शन कमाल का रहा, उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं, रोमेरियो शेफर्ड ने भी 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा जयदेव उनादकट और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इस जीत के साथ आरसीबी ने साफ संकेत दे दिया है कि इस सीजन में भी टीम खिताब की प्रबल दावेदार रहेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button