स्पोर्ट्स

IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से दी शिकस्त

न्यू चंडीगढ़- 31 मार्च। आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला मंगलवार को गुजरात टाइंटस और पंजाब किंग्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला गया। पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराकर इस सीजन की शुरुआत जीत से की। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में डेब्यू मैच खेलने वाले सलामी बल्लेबाज कूपर कोनोली ने शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली, जिससे पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में सात विकेट पर 165 बनाकर मैच जीत लिया।

पंजाब किंग्स की स्थिति एक समय नाजुक हो गई थी, लेकिन कोनोली ने एक छोर से मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाई। कोनोली 44 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन की पारी खेली। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट झटके,जबकि रबाडा, अशोक, राशिद और वाशिंगटन को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 163 रनों का लक्ष्य दिया है। गुजरात ने 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान शुभमन गिल ने बनाए। उन्होंने 39 रनों की पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 38 रन बनाए। गुजरात ने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन टीम इस लय को बरकरार नहीं रख सकी। आखिरी ओवर करने आए अर्शदीप सिंह ने 11 गेंदें की क्योंकि चार वाइड और एक नो बॉल फेंकी। पंजाब की ओर से विजयकुमार विशाक ने तीन विकेट,युजवेंद्र चहल ने दो विकेट और मार्को यानसेन ने एक विकेट झटके।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button