स्पोर्ट्स

IPL 2022: प्लेयर ऑक्शन के लिए 1,214 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

नई दिल्ली- 22 जनवरी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए होने वाले खिलाड़ियों की नीलामी के लिए 1214 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा। दो दिवसीय मेगा नीलामी में 10 टीमें विश्व क्रिकेट की कुछ बेहतरीन प्रतिभाओं के लिए बोली लगा रही हैं। खिलाड़ियों की सूची में 270 कैप्ड, 903 अनकैप्ड और 41 एसोसिएट खिलाड़ी शामिल हैं।

नीलामी में अफगानिस्तान के 20, ऑस्ट्रेलिया के 59, बांग्लादेश के 9, इंग्लैंड के 30, आयरलैंड के तीन, न्यूजीलैंड के 29, दक्षिण अफ्रीका के 48, श्रीलंका के 36, वेस्टइंडीज के 41,जिम्बाब्वे के 2, भूटान का 1, नामिबिया के 5,नेपाल के 15,नीदरलैंड्स का 1, ओमान के तीन अमेरिका के 14, स्कॉटलैंड और यूएई के 1-1 खिलाड़ी शामिल हैं।

खिलाड़ियों की नीलामी से पहले कुल 33 खिलाड़ियों को रिटेन/चुना गया है। मौजूदा 8 आईपीएल फ्रेंचाइजी ने कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जबकि 2 नई आईपीएल टीमों ने नीलामी से पहले 6 खिलाड़ियों को चुना है। जो इस प्रकार है-

चेन्नई सुपर किंग्स- रविन्द्र जडेजा, महेन्द्र सिंह धोनी, मोईन अली, ऋतुराज गायकवाड़।

दिल्ली कैपिटल्स- रिषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे।

कोलकाता नाईट राइडर्स- आंद्रे रसल, वरूण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन।

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकूमार यादव, किरोन पोलार्ड।

पंजाब किंग्स- मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह।

राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन, जोस बटलर,यशस्वी जायसवाल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू- विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज।

सनराइजर्स हैदराबाद- केन विलियमसन, अब्दुल समद, उरमान मलिक।

टीम अहमदाबाद- हार्दिक पांड्या, राशिद खान, शुभमन गिल।

टीम लखनऊ- केएल राहुल, मार्कस स्टॉयनिस,रवि बिश्नोई।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button