स्पोर्ट्स

IPL: बैंगलोर ने गुजरात को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा

मुंबई- 19 मई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 67वें मुकाबले में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बैंगलोर के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी जिंदा हैं। मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 168 रन बनाए थे। जवाब में बैंगलोर की टीम ने दो विकेट पर 170 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

गुजरात के दिए 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम ने शानदार शुरुआत की। कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ने 14 ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 115 बनाए। इस जोड़ी को पारी के 15वें ओवर में राशिद खान ने तोड़ा। उन्होंने डु प्लेसिस को 44 रन के निजी स्कोर पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। दो ओवर बाद ही राशिद ने कोहली को भी स्टम्प आउट करा दिया। कोहली ने 73 रन बनाए। इसके बाद मैक्सवेल ने तेजी से रन बनाते हुए 8 गेंद शेष रहते ही टीम को जीत दिला दी।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। गुजरात के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 62 रन की पारी खेली। उनके अलावा रिद्धिमान साहा (31 रन), डेविड मिलर (34 रन) और आखिर में राशिद खान (19 रन) का योगदान दिया।

बैंगलोर के लिए जोश हेजलवुड ने दो विकेट लिए, जबकि मैक्सवेल और हसरंगा के खाते में एक-एक विकेट आया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button