स्पोर्ट्स

IPL: बल्लेबाजी के दम पर मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से दी शिकस्त

मोहाली- 03 मई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 46वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पंजाब के दिए 215 रन के लक्ष्य को मुंबई ने 7 गेंद रहते हासिल कर लिया। मुंबई के लिए जीत की नींव ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने रखी और तिलक वर्मा-टिम डेविड ने जीत दर्ज करायी। इस जीत के लिए मुंबई आईपीएल में लगातार दो मैचों में दो सौ से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल करने वाली पहली टीम बन गई।

पहले खेलकर पंजाब ने 215 रन का टारगेट मुंबई को दिया, लेकिन मुंबई के लिए शुरुआत एक बार फिर निराशाजनक रही। कप्तान रोहित शर्मा फिर से फेल हुए और बिना खाता खोले आउट हो गए। वन-डाउन बल्लेबाजी करने आए कैमरून ग्रीन ने ईशान किशन के साथ मिलकर पारी को संभालना शुरू किया। दोनों के बीच 54 रन की साझेदारी हुई ही थी, तभी नाथन एलिस ने ग्रीन (23 रन) को आउट कर मुंबई की रनगति पर ब्रेक लगा दिया। हालांकि विकेट गिरने पर क्रीज पर आए सूर्यकुमार यादव ने बड़े-बड़े शॉट लगाकर मुंबई की उम्मीदों को बनाए रखा। सूर्यकुमार ने ईशान के साथ तीसरे विकेट लिए 55 गेंदों में ताबड़तोड़ 116 जोड़े। 31 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 66 रन की धमाकेदार पारी खेलने वाले सूर्यकुमार को एलिस ने अर्शदीप के हाथों कैच कर दिया। सूर्या के आउट होते ही ईशान किशन भी 75 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ईशान ने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के जड़े। इसके बाद तिलक वर्मा 26 रन और टिम डेविड 19 रन ने मुंबई इंडियंस को 7 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। पंजाब किंग्स के लिए नाथन एलिस ने दो विकेट लिए, जबकि ऋषि धवन और अर्शदीप सिंह को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शिखर धवन भी 30 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। कुछ ही समय बाद मैट शॉर्ट भी 27 रन बनाकर चलते बने। बाद में लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर पर 214 रन तक पहुंचा दिया। लिविंगस्टोन ने 42 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी में 7 चौके और 4 लंबे छक्के शामिल रहे। जबकि जितेश शर्मा ने 27 गेंदों में 49 रन की नाबाद पारी खेली। जितेश ने अपनी पारी में 5 चौके 2 छक्के जड़े। इन दोनों बल्लेबाजों की धुआंधार बल्लेबाजी की वजह से पंजाब का स्कोर 3 विकेट पर 214 रन तक पहुंचा। मुंबई इंडियंस के लिए पीयूष चावला ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि अरशद खान के खाते में एक विकेट आया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button