स्पोर्ट्स

IPL नीलामी: सनराइजर्स हैदराबाद ने युवा इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा

कोच्चि- 23 दिसंबर। सनराइजर्स हैदराबाद ने युवा इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक को 2023 की आईपीएल नीलामी में कड़ी बोली के बाद 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा। बोली का शुरुआती दौर राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच था। हालांकि बैंगलोर 5 करोड़ रुपये की बोली के बाद से बाहर हो गया, इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगानी शुरु की। जिसके बाद हैदराबाद और राजस्थान के बीच ब्रूक को लेकर जंग शुरु हो गई।

दोनों टीमें आमने-सामने थीं और राजस्थान ने बोली को 10 करोड़ रुपये तक पहुंचाया। अंत में हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपए में ब्रूक को अपनी टीम में शामिल कर लिया। ब्रूक पहली बार द हंड्रेड में दिखाई दिए थे, जहां उन्होंने नॉर्थ सुपरचार्जर्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया और लीग के पहले वर्ष के दौरान टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। ब्रूक ने हाल ही मे समाप्त हुए पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के तीनों मैच में शतक लगाकर सबको चौंका दिया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button