स्पोर्ट्स

IPL: आखिरी लीग मुकाबले में पंजाब ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया

मुम्बई- 22 मई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के आखरी लीग मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने आठ विकेट पर 157 रन बनाए और पंजाब को 158 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में पंजाब ने लियाम लिविंगस्टोन की ताबड़तोड़ 22 गेंदों में नाबाद 49 रनों की पारी की बदौलत 29 गेंद शेष रहते यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

हैदराबाद के दिए 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो तीसरे ओवर में फजलहक फारुकी की गेंद पर 23 रन बनाकर बोल्ड हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शाहरुख खान भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वह 19 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान मयंक अग्रवाल भी एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शिखर धवन ने लियाम लिविंगस्टोन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। पंजाब का चौथा विकेट धवन के रूप में गिरा। धवन 32 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जितेश शर्मा सात गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दूसरे छोर पर जमे लियाम लिविंगस्टोन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पंजाब को 29 गेंद शेष रहते यह मुकाबला जीता दिया। लिविंगस्टोन 22 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की तरफ से फजलहक फारुकी ने 2 विकेट, जगदीश सुचिथ,वाशिंगटन सुंदर एवं उमरान मलिक ने एक-एक विकेट लिये।

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 32 गेंदों में 43 रन बनाए। अभिषेक शर्मा के अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 26, वाशिंगटन सुंदर ने 25,एडेन मार्करम ने 21 और राहुल त्रिपाठी ने 20 रनों का योगदान दिया। पंजाब की तरफ से हरप्रीत बरार और नाथन एलिस ने क्रमश: तीन-तीन विकेट लिए, जबकि कगिसो रबाडा ने एक विकेट लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button