
MADHUBANI: रहिका अंचल में दाखिल खारिज और परिमार्जन मामले लंबित होने के खिलाफ 20 अप्रैल से होगा अनिश्चितकालीन धरना
मधुबनी- 08 अप्रैल। भूस्वामी संघर्ष समिति के अध्यक्ष इंजिनियर गौरीशंकर यादव ने कहा कि रहिका अंचल के बड़ी संख्या में भू-स्वामी दाखिलखारिज, परिमार्जन, एलपीसी, बटवारा का दाखिल खारिज जैसै लंबित मामलों का निष्पादन नहीं होने के खिलाफ 20 अप्रैल से रहिका प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। रहिका अंचल में पिछले एक साल से 500 से अधिक दाखिल खारिज और परिमार्जन 1000 हजार से अधिक मामले लंबित है। इन मामलों को अवैध उगाही के चलते जान-बूझकर लंबित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि दाखिल खारिज, परिमार्जन में विलंब से भूस्वामियों में आक्रोश बढ़ गया है। भूस्वामी काफी परेशान हैं। भूस्वामियों मानसिक तनाव में आ गए हैं।
अंचल कार्यालय और राजस्व कर्मचारियों की टाल-मटोल के चलते दाखिल खारिज, परिमार्जन का निपटारा नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रहिका अंचल के मौजा बलिया के तीन दर्जन से अधिकभू-स्वामियों का दाखिल खारिज व परिमार्जन कार्य करीब एक साल से लंबित है। भू-स्वामियों एक साल पूर्व आनलाइन आवेदन किया गया था। लेकिन राजस्व कर्मचारी द्वारा आनलाइन आवेदन डाटा नहीं मिलने का बहाना बनाया जा रहा है। राजस्व कर्मियों द्वारा भू-स्वामियों से नाजायज राशि उगाही की मंशा से काम किया जाता है। दाखिल खारिज, परिमार्जित के नाम पर लूटखसोट के खिलाफ भूस्वामियों को एकजुट होने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि रहिका अंचल कार्यालय द्वारा ऑनलाइन दाखिल खारिज, परिमार्जन एलपीसी जैसे कार्यों में विलंब किया जाता है।रहिका सहित जिले के सभी अंचलों के अंचलाधिकारी, विकास पदाधिकारी की संपत्ति की जांच होनी चाहिए



