
ईद के मद्देनजर मधुबनी जिले के 432 स्थानों पर 864 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की होगी प्रतिनियुक्ति
मधुबनी- 18 मार्च। जिले में ईद पर्व को शांतिपूर्ण सौहाद्रपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने एवं इस अवसर पर जिले में विधिव्यवस्था संधारण को लेकर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत जिले के 432 स्थानों पर 864 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ काफी संख्या में पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर अपने दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया है। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर संयुक्त फोटो, व्हाट्सएप नम्बर पर भेजना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। शांति भंग करने वाले’ या कानून को हाथ में लेने वाले असमाजिक तत्वों पर तत्काल विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने से जरा भी नही हिचके। सादे लिबास में पुलिसकर्मी शरारती’ तत्वों पर नजर रखेंगे। सभी पदाधिकारियों को पूरी तरह से चौकस रहने का निर्देश दिया गया है। विधिव्यवस्था संधारण को लेकर वरीय अधिकारियों को जबाबदेही दी गई है, जो सीधे पल -पल की’ गतिविधियों से जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। सभी प्रखंडों के बीडीओ,सीओ एवम थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि आपस मे समन्वय बनाकर लगातार सभी संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर स्थिति पर कड़ी नजर रखेंगे। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद का त्योहार मनाने की अपील किया’ गया हैं। जिले की पल पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 20 मार्च से पर्व की समाप्ति तक लगातार 24 घण्टे कार्य करेगा।
जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06276-224425 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय’ प्रभार में अपर समाहर्ता रहेंगे। जिला ’नियंत्रण कक्ष 24 घंटे तीन शिफ्टों में कार्यरत रहेगा। सभी शिफ्टों में पर्याप्त संख्या में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष में दंगा नियंत्रण कंपनी,वज्रवाहन,अग्निशमन आदि की तैनाती की गई है। अग्निशाम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अग्निशाम दस्ता को हर समय तैयार रखेंगे,ताकि आपात स्थिति में ससमय नियंत्रण किया जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया पर झूठी,भ्रामक एवम अफवाह फैलाने वाली खबरों पर नजर रखे। इसको लेकर जिला साइबर सेल एवं सूचना एवं जनसम्पर्क की सोशल मीडिया टीम को 24 घंटे सक्रिय रहकर सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने एवम ऐसे असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कड़ी करवाई करने का निर्देश दिया है।



