
MADHUBANI:- नगर थाना की कार्रवाई में कार से भारी मात्रा में शराब जब्त, एक गिरफ्तार
मधुबनी- 31 मार्च। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब के साथ एक लग्जरी कार का जब्त किया है। उकत जानकारी नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने दी है। उन्होने बताया कि नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिलेशन बाजार क्षेत्र से एक लग्जरी कार के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। गुप्त सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस टीम सक्रिय हो गई और तत्परता से छापेमारी अभियान चलाया।
छापेमारी अभियान के दौरान एक टोयोटा कंपनी की लग्जरी कार को संदेह के आधार पर रोका गया। जब वाहन की तलाशी ली गई, तो कार से 675 लीटर नेपाली निर्मित देसी शराब और 108 लीटर विदेशी बीयर जब्त किया गया। जबकि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालक लदनियां थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी इंद्रजीत कुमार सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए वाहन चालक से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के जल्द गिरफ्तार कर किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



