
BIHAR:- कैमूर में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत,सात गंभीर, मृतकों में 1 झारखंड व 2 सासाराम निवासी
कैमूर- 02 अक्टूबर। जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर चिपली सरोवर के पास गुरुवार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गयी। जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में एक महिला समेत 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि स्कॉर्पियो में सवार सात अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये। मृतकों में 45 वर्षीय मुस्लिम अंसारी के रूप में की गई है, जो झारखंड का निवास है। जबकि 45 वर्षीय मुन्ना अंसारी और 60 वर्षीय रजिया खातून दोनों रोहतास जिले के सासाराम के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस एवं एनएचएआई पेट्रोलिंग की टीम ने सभी जख्मियों को दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया।
घायलों में 70 वर्षीय उमर अंसारी, 40 वर्षीय हाजरा खातून, 31 वर्षीय अशरफ अंसारी, 15 वर्षीय फातिमा,13 वर्षीय अमीर अंसारी,42 वर्षीय मुस्कान प्रवीन एवं 45 वर्षीय
नसीम अंसारी शामिल हैं।
दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो में सभी सवार सासाराम के तिरकुलिया के निवासी हैं। जिटी रोड पर चिपली पोखरे के समीप एक कंटेनर में पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी है। इस घटना में महिला सहित तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी,जबकि सात जख्मी हैं। उनसी का ईलाज सदर अस्पताल भभुआ में चल रहा है।