
जबतक आरक्षण वापस नहीं होता, तबतक आईआईपी का चलता रहेगा आंदोलन: रामअधीन दास
'इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के मधुबनी जिलाध्यक्ष बने शिवनाथ दास ने कहा कि 12 अप्रैल को पटना के बापू सभागर में ऐतिहासिक होगा आमसभा"
मधुबनी- 03 अप्रैल। इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी (आईआईपी) का बिहार में हो रहे विस्तार की कड़ी में मधुबनी जिले में कर्मठ लगनशील युवा सामाजिक कार्यकर्ता शिवनाथ दास को जिलाध्यक्ष बनाया गया। पार्टी का एक साल पूरा होने पर शहर के एक होटल के सभागार में इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के तत्वावधान में कार्यकर्ता सह सम्मान समारोह का आयोजन शिवनाथ दास की अध्यक्षता मे किया गया। रामचंद्र दास के मंच संचालन में समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामअधीन दास ने कहा कि जब तक आरक्षण वापस नहीं होता आंदोलन चलता रहेगा। 12 अप्रैल को पटना के बापू सभागर में ऐतिहासिक आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। आमसभा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता संबोधित करेंगे। आमसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि इस आंदोलन की सफलता के लिए एक साल पूर्व 14 अप्रैल 2025 में पटना के गांधी मैदान में ऐतिहासिक कार्यक्रम में पार्टी की स्थापना की गई थी।
जिलाध्यक्ष शिवनाथ दास ने कहा कि इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी की विचारधारा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता समाज के अधिकार और जनहित से जुड़े मुद्दे को सड़क से लेकर सदन कार्य लड़ाई लड़ रहे है। 12 अप्रैल को पटना के बापू सभागर में आमसभा के लिए जिले से 1000 से अधिक बसों व अन्य वाहनों, ट्रेन से हजारों की संख्या में लोग पटना पहुंचेंगे।
सम्मेलन में प्रदेश महासचिव अनिल कुमार दास, जिला युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र दास, प्रवीण कुमार दास, मुनीन्द्र दास, गंगा दास, आलोक कुमार दास, मुन्नीलाल दास, शंभू कुमार दास, प्रो. रामचंद्र दास, गणेश दास, चुन्नीलाल दास, राम पलट दास सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।


